फेसबुक पर बदलाव की तैयारी ?

5 लाख भारतीयों समेत 8.70 करोड़ लोगों का डेटा एनालिटिका से हुआ था शेयर: फेसबुक


मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक के लिए वे ही बेस्ट हैं। उन्हें एक मौका और दिया जाए।
मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक डेटा शेयर पर यूजर्स से माफी मांगी है। -फाइल
अकेले अमेरिका के ही 7 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा शेयर हुआ। वह इस मामले में टॉप पर है।
फेसबुक पर कई नए सिक्युरिटी फीचर्स लाए जा रहे हैं। प्राइवेसी सेटिंग्स और मेन्यू को आसान बनाया जा रहा है।

सैन फ्रांसिस्को. फेसबुक डेटा लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। कंपनी का कहना है कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ 5 करोड़ नहीं, 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डेटा शेयर हुआ था। इनमें से ज्यादातर अमेरिकी हैं। इनमें भारतीय यूजर्स की तादाद 5 लाख 62 हजार है। उधर, फेसबुक चीफ मार्क जकरबर्ग ने बुधवार को कहा वे इस सोशल नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे बढ़िया शख्स हैं। उन्हें एक मौका और दिया जाए। उन्होंने यूजर्स का डेटा हैक होने पर माफी भी मांगी।

देशकितने लोगों का डेटा शेयर हुआफीसदी
अमेरिका7 करोड़ 6 लाख 32 हजार81.6 %
फिलीपींस11 लाख 75 हजार1.4 %
इंडोनेशिया10 लाख 96 हजार1.3 %
ब्रिटेन10 लाख 79 हजार1.2 %
मेक्सिको7 लाख 89 हजार0.9 %
कनाडा6 लाख 22 हजार0.7 %
भारत5 लाख 62 हजार0.6 %
ब्राजील4 लाख 43 हजार0.5 %
वियतनाम4 लाख 27 हजार
0.5 %
ऑस्ट्रेलिया3 लाख 11 हजार0.4 %


फेसबुक पर ये 6 बदलाव की तैयारी

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कंपनी के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर एरिन एगन ने कहा...

1) फेसबुक पर प्राइवेसी सेटिंग्स और मेन्यू को आसान बनाया जा रहा है, ताकि उपयोगकर्ता उनमें आसानी से बदलाव कर सकें।

2) प्राइवेसी शॉर्टकट मेन्यू भी बनाए जा रहे हैं जिनसे उपयोगकर्ता का अपने अकाउंट और निजी जानकारियों पर पहले से ज्यादा नियंत्रण रहेगा। वे इसकी समीक्षा कर सकेंगे कि उन्होंने क्या शेयर किया है और उसे डिलीट कर सकेंगे।

3) वे सभी पोस्ट जिन पर उपयोगकर्ता ने रिएक्ट किया है, जो फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी हैं और फेसबुक पर जिसके बारे में सर्च किया है, सभी की समीक्षा की जा सकेगी।

4) फेसबुक के साथ शेयर किए डेटा को डाउनलोड भी कर सकेंगे। इसमें अपलोड किए गए फोटो, कांटेक्ट्स और टाइमलाइन पर मौजूद पोस्ट को डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे किसी दूसरी जगह शेयर करने की भी सुविधा होगी।

5) कंपनी बताएगी कि उपयोगकर्ताओं से किस तरह की जानकारी ली जा रही है और उसका क्या उपयोग किया जा रहा है।

6)तीसरे पक्ष के एप डेवलपर्स के लिए उपलब्ध निजी डेटा को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

कुछ साल में दूर हो पाएंगी दिक्कतें

- जकरबर्ग ने कहा, "हम यूजर्स की निजी जानकारी साझा होने से संबंधित दिक्कतों को दूर कर लेंगे, लेकिन इसमें कुछ साल लगेंगे। मैं चाहता हूं कि हम सब मुद्दों को तीन या छह महीने में सुलझा लें, लेकिन यह सिर्फ मेरा मानना है। हकीकत यह है इन मुद्दों का समाधान करने के लिए ज्यादा वक्त की जरूरत है।"

क्या है मामला?

- अमेरिकी और ब्रिटिश मीडिया ने पिछले महीने दावा किया था कि कैंब्रिज एनालिटिका ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में गलत इस्तेमाल किया था। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने इस कंपनी की सेवाएं ली थी।

Comments