बच्चों को तेज दिमाग के लिए क्या खिलाए :

सभी पेरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा बाकी बच्चों से हैल्दी और तेज दिमाग हो। इसलिए वह उनकी डाइट और खान-पान का विशेष ध्यान रखते है। अगर आप भी अपने बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास चाहते है तो उन्हें ये चीजें खाने को दें। इससे उनका दिमाग भी तेज रहेगा और शारीरिक विकास भी तेजी होगा। 



बच्चों को शरीर से स्वस्थ और दिमाग से तेज बनाने के लिए आप उनको कई तरह के आहारों का सेवन कराते है लेकिन फिर भी इसका कोई फायदा नहीं होता है। आज हम आपको आपके बच्चों की याददाश्त और शरीर को मजबुत बनाने के लिए कुछ आहारों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप के बच्चों का अच्छा विकास होगा।    

बच्चों को तेज दिमाग के लिए क्या खिलाए : सभी पेरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा बाकी बच्चों से हैल्दी और तेज दिमाग हो। इसलिए वह उनकी डाइट और खान-पान का विशेष ध्यान रखते है। अगर आप भी अपने बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास चाहते है तो उन्हें ये चीजें खाने को दें। इससे उनका दिमाग भी तेज रहेगा और शारीरिक विकास भी तेजी होगा।


आज कल के बच्‍चों को खूब सारा जंक फूड खाने का बहुत शौक होता हैं| जिससे बच्‍चों को स्वस्थ भोजन नहीं मिल पाता हैं| इस वजह से उनका शारीरिक विकास तो धीमा पड़ ही जाता है साथ में मानसिक विकास भी उतना नहीं हो पाता जितना इस उम्र में हो जाना चाहिये| और जब बच्चों को बाहर की चीजो की लत पड़ जाएँ, तो माता-पिता के लिये बहुत मुश्‍किल हो जाता है उन्‍हें पोषण देना| ऐसे में जरुरी हैं की आप अपने बच्चों को शुरू से ही प्राकृतिक सब्जियों की आदत डालें|

बच्चों के शरीरिक के साथ मानसिक रूप से विकास के लिए जरुरी हैं की उसे, हर तरह का पोष्टिक आहार, दूध, पनीर, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, अदि देनी चाहिए| और बच्चे के तेज दिमाग के लिए उन्हें ब्रेकफास्‍ट में प्रोटीन ,कार्ब और जरुरी फैटी एसिड वाला आहार देना आवश्‍यक है| इसके कारण शारीरिक व् मानसिक रूप से भी एनर्जी लेवल बना रहता है जिससे बच्‍चे की सोंचने और समझने की क्षमता बढ़ती हैं| और उसके दिमाग का विकास भी होता हैं|
आइये अब हम आपको बताते हैं की बच्चे के दिमाग शारीरिक रूप के साथ मानसिक रूप का भी विकास हो इसलिए बच्चे को क्या क्या खिलाना चाहिए| और बच्चे की सेहत के लिए क्या क्या उसके लिए लाभ दायक हो सकता हैं| इसके लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए| और यदि आप भी चाहते हैं की आपका बच्‍चा क्‍लास में टॉप करे, हर दिमागी कार्य में सबसे अव्‍वल रहे और आगे चल कर बहुत बुद्धिमान कहलाए, तो ये चीजे जरूर खिलाएं|

बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए खिलाएं ये आहार:-


अंडे का प्रयोग करें:-अंडे में विटामिन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं| जिसका सेवन करने से दिमाग में सेल्स का विकास होता हैं| और दिमाग में जितने ज्यादा सेल्स होते हैं बच्चे का दिमाग उतनी ही तेजी से बढ़ता हैं| और ये बच्चों की मेमोरी को भी तेज करता हैं| और प्रोटीन की मात्रा होने के कारण बच्चे के शरीरिक रूप से भी फिट रहने में मदद करता हैं|




दही का सेवन करवाएं:- फुल फैट दही ब्रेन सेल्स को लचीला बनाने में मदद करता हैं| जिससे यह दिमाग को सिगनल लेने और उस पर तुरंत प्रतिक्रिया करने की क्षमता को बढ़ाता हैं| इके कारण बच्चा बहुत जल्दी बातों को समझ जाता हैं| इसीलिए नियमित रूप से दिन के समय बच्चों को दही का सेवन करवाना चाहिए| क्योंकि रात के समय दही बच्चओं के स्वस्थ्य को नुक्सान पंहुचा सकती हैं|

मछली का सेवन करवाएं:-यदि आप अपने बच्चे को नॉन वेज हैं खिला देते है तो आप अपने बच्चे का मछली का सेवन जरूर करवाएं, क्योंकि मछली में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन डी और ओमेगा-3 होता है| जो कि दिमाग को भूलने की बीमारी से बचाता है| और बच्चे की याद करने की क्षमता को बढ़ाता हैं| और बच्चों के लिए सारडाइन, साल्‍मन और टूना मछली बहुत लाभदायक होती हैं| क्योंकि इसमें बच्चे के दिमाग को विकसित करने के मिनरल्स पाएं जाते हैं|
स्‍ट्रॉबेरी और ब्‍लूबेरी का सेवन करवाएं:- इन दोनों ही बेरों में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो, कि दिमाग के विकास में कार्य करने की क्षमता को बढ़ाती हैं| इसके अलावा इनमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट दिमाग के कार्य को तेजी से करने के लिए भी विकसित करती हैं| और इन्हें फलो के रूप में आप बच्चों को सेवन करना सकती हैं| जिससे की बच्चे का दिमागी रूप से विकास बिलकुल सही हो सकें|


सेब और आलू बुखारा का सेवन करवाएं:-  इसमें एक एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि भूलने की बीमारी को बच्चों में पैदा नहीं होने देता हैं| इसे आप बच्चो को रोजाना स्कूल जाने के लिए भी दे सकती हैं| साथ ही सेब शरीर में रक्त की मात्रा को भी बढ़ाता हैं| और इससे बच्चे की याद करने की शक्ति में भी इजाफा होता हैं| इसलिए बच्चों को नियमित रूप से एक सेब की आदत रोजाना डालनी चाहिए|


बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खिलाएं:- बच्चों को मेवे खिलने से भी उनके दिमाग का विकास किया का सकता हैं| और आप चाहे तो बच्चो को दूध में भी ड्राई फ्रूट्स को मिला कर दे सकते हैं| जिससे की आपको बच्चे के शारीरिक विकास के साथ दिमागी रूप से भी विकास में मदद मिल जाएँ| और आप चाहे तो बच्चो को रात के समय बादाम भिगोकर रखें, और सुबह बच्चों को उसका सेवन करवाएं, ये बच्चों के लिए और भी लाभकारी होता हैं|


मीट का सेवन करवाएं:-बच्चों के लिए यह बहुत जरुरी है कि मीट खिलाने से पहले इसे अच्‍छे से धोया जाएँ, वे अच्छे से उसे पकाने के बाद ही बच्चो को इसका सेवन करवाया जाएँ| साथ ही ये भी जरुरी हैं की हमेशा बच्‍चों को ताजा मीट ही खिलाना चाहिये| इसको खिलाने से बच्‍चे का दिमाग बढता है और शारीरिक रूप से भी बच्चों की हड्डियां भी मजबूत बनती हैं| जिससे उनके शरीरिक व् मानसिक दोनों रूप से ही फायदा होता हैं|


हल्दी का सेवन करवाएं:-हल्दी में एक तरह का पदार्थ पाया जाता है जिसे बच्‍चे को खिलाने से उसका दिमाग का विकास बहुत जल्दी होता हैं| साथ ही यह एल्‍जाइमर, जो कि भूलने की बीमारी होती है, उसे भी कभी बच्चों में पनपने नहीं देती हैं| और इसे इस बीमारी से बचने के लिए चाहे तो बड़े भी प्रयोग कर सकते हैं| और बच्चों को इसका सेवन आप दूध में डालकर भी करवा सकते हैं|

दूध का सेवन करवाएं:-  बच्चों को दूध जरूर देना चाहिए, क्योंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती हैं| जो शारीरिक रूप से बच्चों के विकास के लिए बहुत जरुरी होती हैं| और ये बच्चों का दिमागी रूप से भी विकास करने में बहुत मदद करती हैं| और बच्चों की दूध व् दूध से बनी चीजो का सेवन जरूर करवाना चाहिए| जिससे बच्चों का अच्छे से विकास हो सकें|
पालक और मसूर दाल का सेवन बच्चों के लिए बहुत लाभदायक हो सकता हैं| क्योंकि इसके कारण दिमाग की कोशिकाओं का विकास होता हैं, और इसका कारण होता हैं की इसमें फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में उपस्थित होता हैं| और कई महिलाएं तो गर्भावस्था के समय में भी फोलिक एसिड का सेवन करती हैं| इसके कारन बच्चो के विकास में मदद  मिलती हैं|
बच्चे के दिमाग को तेज करने के अन्य उपाय;-
  • बच्चे के दिमाग के लिए खिलाएं हरी पत्तेदार सब्जिया, क्योंकि इनमे आयरन होता हैं|
  • बच्चों को बादाम का सेवन करवाएं|
  • बच्चों की दिनचर्या में व्यायाम को भी जगह दें|
  • नियमित रूप से दिन में कम से कम दो बार दूध का सेवन करवाएं|
  • बच्चों को गेम्स खिलाएं|
  • बच्चों को दही का सेवन करवाएं|
  • बच्चों के लिए स्वस्थ व् पोष्टिक आहार का सेवन करवाएं|
  • बच्चों को बाहर का ज्यादा भोजन न करवाएं|
  • बच्चों के आहार में फलो को भी स्थान दें|
  • पालक व् मसूर दाल का सेवन करवाएं|
  • बच्चों को ताजा व् अच्छे से धोया हुआ भोजन करवाएं|
बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए उन्हें ये चीजे खिलाएं, मानसिक रूप से विकसित करने के लिए बच्चों का आहार, बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये चीजें, बच्चों के लिए आहार, बच्चों का दिमाग तेज करने के उपाय,
दोस्तों अगर आपको हमारी यह खबर अच्छी लगे तो कमेंट करके बताएं और लाइक और शेयर जरूर कीजिए और आगे भी ऐसे ही खबर पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, क्योंकि हम हर रोज ऐसी खबर आपके लिए लाते रहते हैं।

Comments